बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मंत्री मनोज कुमार चौहान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन 18 जनवरी को होगा। इसके पूर्व पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी। 11 जनवरी को नामांकन के बाद जांच व नाम वापसी होगी। मतदातन 18 जनवरी को होगा। अधिवेशन और चुनाव अटल प्रेक्षागृह में होगा। जिला मंत्री ने बताया कि चुनाव कराने का निर्णय जिले के 12 ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से लिया गया। इस निर्णय से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की गई है। निर्वाचन व अधिवेशन की सूचना सोमवार को संघ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल डीएम को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। डीएम को दिये पत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.