दुमका, जनवरी 19 -- झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल दुमका एसडीओ कौशल कुमार और दुमका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सीतांशु खलखो के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है। सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों और मानदेय को लेकर धरने पर बैठे थे, जिसमें मुख्य मांग थी कि उन्हें 3 से 5 महीने से मानदेय नहीं मिला है। दुमका एसडीओ कौशल कुमार ने कहा कि जिन सफाई कर्मियों को 5 महीने का मानदेय नहीं मिला है, उन्हें 3 महीना का मानदेय दिया जाएगा और जिनका चार महीना का मानदेय नहीं मिला है, उन्हें 2 महीने का मानदेय दिए जाने की सहमति बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...