बागपत, जून 26 -- नगर पालिका बड़ौत के वार्ड 16 में सफाई कर्मचारी और सफाई निरीक्षक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी अश्वनी सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तवतिया को मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ा लिया। कर्मचारी अश्वनी ने आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक उसे अनावश्यक रूप से तंग करते हैं। वहीं सफाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने भी कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कई दिन पुरानी है। वीडियो के वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.