फिरोजाबाद, जून 30 -- फिरोजाबाद। शासन के निर्देशों के बाद भी जनपद का स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों को गंभीरता से नहीं ले रहा। शहर के अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य मेलों के दौरान न तो चिकित्सक मौजूद रहते हैं और नहीं कर्मचारी। मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। इसी क्रम में रविवार को ओमनगर स्थित आयुष्मान आयोग के मंदिर में चिकित्सा एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति में एक सफाई कर्मचारी मरीज का इलाज कर रही थी। रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करन उपाध्याय के अलावा एक सपोर्टिंग कर्मचारी सुनील ड्यूटी से गायब थे जबकि मौके पर रूबी नामक एक महिला सफाई कर्मचारी किसी महिला मरीज को दवा दे रही थी। महिला सफाई कर्मचारियों ने बताया कि यहां कोई भी फार्मासिस्ट नहीं है केवल एक सपोर्टिंग कर्मचार...