गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 33 में तैनात सीवर सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में पुलिस ने पार्षद पति प्रशांत भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि 2 फरवरी को वार्ड 33 की पार्षद के पति प्रशांत भारद्वाज ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (इकाई गुरुग्राम) ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। संघ के अनुसार, कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान पाइपलाइन को लेकर विवाद हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्य ठेकेदार के अंतर्गत आता था, लेकिन इसके बावजूद उन पर दबाव बनाया गया और इनकार करने पर गाली-गलौच की गई। संघ ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कर्मचारियों को डराने-धमकाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.