फिरोजाबाद, मार्च 30 -- फिरोजाबाद। वार्ड संख्या तीन के मोहल्ला जगदंबानगर में सीवर सफाई के कार्य को लेकर गुरुवार को हुए विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप धारण कर लिया। क्षेत्र के लोगों ने सफाई के कार्य का विरोध करते हुए सफाईकर्मियों पर हमला बोल दिया। जमकर लाठी-डंडे भी चले। मारपीट से सफाईकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सुपरवाइजर द्वारा सूचना देने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा क्षेत्रीय पार्षद पति भी पहुंच गए तथा क्षेत्रीयजनों को किसी तरह से समझा कर मामले को शांत कर दिया गया। घटना की तहरीर के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर सफाईकर्मी जलकल विभाग पहुंचे एवं महाप्रबंधक को घटना से अवगत कराया। महाप्रबंधक द्वारा इस संबंध में एसएसपी समेत कई अन्य अधिकारियों को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की गई। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर जलकर महाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.