मुजफ्फर नगर, मई 15 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका में प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मचारियों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को ज्ञापन दिया है। वहीं सभी 17 समस्याओं का समाधान कराने का अनुरोध किया है। वहीं पालिका प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि भगवान की मूर्ति की स्थापना कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान ने कहा कि पालिका में कार्यरत सभी स्थाई कर्मचारी जिनका अभी तक 10 वर्ष, 16 वर्ष व 26 वर्ष के पश्चात लगने वाला एसीपी नहीं लगाया गया है शीघ्र लगाया जाये और उनके एरियर का भुगतान भी किया जाये। स्थाई सफाई कर्मचारियों की मृत्यु के उपरान्त उनके आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर स्थाई नौकरी दी जाये। सेवानिवृत्ति के पश्चात व मृतक सफाई कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.