फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 5 माह का वेतन न मिलने के विरोध में अस्पताल में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से वेतन दिए जाने की मांग की। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें पेमेंट न मिला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। नगर के संयुक्त चिकित्सालय में एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी संविदा पर सफाई का काम करते हैं। जिसका भुगतान ठेकेदार के माध्यम से किया जाता है। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार को कई माह से भुगतान नहीं किया है जिसके कारण ठेकेदार भी वेतन देने में आनाकानी कर रहा है। इसी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी हेमंत ने कहा कि हम लोग मात्र 7 हजार र...