मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। टाउन हाल दफ्तर पर सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। नगर निगम अफसरों पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि ठेका कंपनी का विरोध करेंगे और सुबह की शिफ्ट में महिला सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का भी विरोध जारी रहेगा। नगर निगम ने सुबह पांच से नौ तक सफाई कर्मचारियों का तैनाती स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य कर दिया है। एक दिन पहले बोर्ड बैठक के दौरान उन्हें गेट पर रोक दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर आयुक्त की गाड़ी पहुंचते ही घेराव किया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के साथ अन्य सफाई कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उनका कहना कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों की सुन नहीं रहा। उनका ज्ञापन तक किसी ने नहीं लिया। सफाई कर्मचारी नेता ओमी लाल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.