गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद। सफाई कर्मचारियों के एक संगठन ने बुधवार को निगम मुख्यालय पर धरना दिया। चुनिंदा सफाई कर्मचारी दोपहर में लगभग एक बजे तक धरने पर बैठे। इसके बाद वह खुद चले गए। धरना देने वाले सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनकी विभिन्न मांग हैं, जो काफी समय से लंबित हैं। उन्होंने तीन दिन के लिए धरने पर जाने की चेतावनी दी थी। सोेमवार से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ धरना दिया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार ने बताया धरना देने वाले कई बाहरी लोग थे। केवल सफाई कर्मचारियों से ही वार्ता की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...