रायबरेली, जून 18 -- रायबरेली। सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लिखा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका की सेवा में दस से लेकर 16 वर्ष गुजार देने के बाद भी उनको एसीपी नही ंमिल रही है। इसके साथ में सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को उनके सेवा निवृत्ति के छह माह पहले पूर्ण कराया जाए। जिससे सेवा निवृत्ति के समय उनको उनका पैसा मिल सके। इसके साथ में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को नहीं माने जाने पर हड़ताल पर जाने की घोषण की है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि हड़ताल पर जाने की बात सामने आने के बाद ईओ स्वर्ण सिंह ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर उनकी मांगों को दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी ने हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.