संभल, फरवरी 3 -- सफाई कर्मचारी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की l सफाई कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से मौसम के अनुसार वर्दी दिए जाने, सफाई के लिए सफाई उपकरण मुहैया कराए जाते, सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने, नगर पालिका परिसर में सामान आदि रखने के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने, कोरोना काल की भविष्य निधि खाते में जमा कराने तथा सातवें वेतन आयोग की एरियर किश्त का भुगतान किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, शंकरलाल, सुंदरलाल, रोहित, सर्वेश, महीपाल, गौरव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.