लखनऊ, नवम्बर 29 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दुर्गापुरी में सतीश बिड़लान की अध्यक्षता में हुई। संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजपाल मेहरौलिया ने बताया कि बैठक में डॉ. सुधीर राजपाल को संघ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। राजपाल मेहरौलिया ने कहा कि संघ का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य करना है। बैठक में सफाई कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...