पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- बीसलपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं उठाई गई। बीसलपुर के ब्लाक परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को 16 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। द्वितीय एसीपी जनवरी 2026 में लगवाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। शासनादेश में भी 16 वर्ष पूर्ण होने पर द्वितीय एसीपी लगवाने का प्रावधान है। हम लोग जिला पंचायत राज अधिकारी से बात कर माह जनवरी में ही द्वितीय एसीपी को लगवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में कहा गया कि सफाई कर्मचारी की नियुक्ति सन 2009 में हुई थी। जिसमें सन 2010 में इंक्रीमेंट लगा था जो 2010 में न लगाकर 2011 में लगाया है। बैठक में हरद्वारी लाल, कृष्ण कुमार यादव, रामसेवक, ...