देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। नगर निगम के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वेद, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खेरवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2018 से बढ़कर 2025 तक करने की मांग उठाई। ताकि जो सफाई कर्मचारी विनियमितीकरण नियमावली से वंचित रह रहे हैं उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि राज्य में जहां भी स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारी नदी नालों की चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं। उन्हें पहले विस्थापित किया जाए और पांच- पांच बिस्वा जमीन सर्कल रेट पर आवंटित की जाए। नगर निगम देहरादून का दायरा बढ़ने के हिसाब से कम से कम दस हजार नए स्थाई कर्मचारी भर...