सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। उप्र प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए ब्रजमोहन चलानिया ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ धरना किया जा रहा है। चेतन चनयाने ने कहा कि मांग नहीं माने जाने तक शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा। रघुवीर चंदेल ने कहा कि बकरीद के बाद आंदोलन को बड़े स्तर पर किया जाएगा। नरेश, ज्ञानचंद, घसीटू, रोहित प्रधान, नीलम, मनमोहन सूद, नाथीराम, राजकुमार, ईश्वर, हिमांशु, सरला, सतीश कुमार, शिवम, गीता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.