हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी। सांकेतिक धरने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी अनदेखी किए जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि इतने दिन बाद भी सुनवाई नहीं होने से निगम का कर्मचारी विरोधी रुख साफ दिख रहा है। जिससे कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी, अतुल, मनोहर वाल्मीकी, विजय पाल, राजेश, जय प्रकाश, विरेन्द्र, लक्की, विजय कुमार, संजू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.