गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज नगर परिषद के बोर्ड की बैठक नप कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को सभापति की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर कर्मियों का मानदेय बढ़ाने सहित बजट पूर्व नगर क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मियों, वाहन चालकों, सफाई पर्यवेक्षक,कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा सहायकों को बढ़ती महंगाई को देखते हुए होली के अवसर पर तोहफा देते हुए इनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों के किनारे पौधारोपण कराने का भी निर्णय किया गया। आगामी बजट में दलित, महादलित एवं वंचितों के क्षेत्र में विकास करने के लिए विशेष राशि का प्रावधान कर उन क्षेत्रों को विकसित बनाने का भी फैसला लिया गया। होली के बाद नगर परिषद क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.