लखनऊ, मई 16 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों को बैठक में सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए। कहा की इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक नगर निगम के कमेटी हाल में देर रात तक चली। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, मानसून की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्राप्त आवेदनों के सत्यापन को प्राथमिकता पर लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी जोनों के अंतर्गत स्थित छोटे, मझोले और बड़े नालों की सफाई को तेज गति से करते हुए 31 मई तक पूरा करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.