मैनपुरी, दिसम्बर 3 -- शहर में अधिकांश स्थानों पर सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े में आग लगाने का सिलसिला जारी है। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सफाई कर्मचारी चोरी से कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। जिससे धुंध उड़ने से वातावरण दूषित हो रहा है और शहरवासी परेशान हो रहे हैं। शहरवासियों ने डीएम से कठोर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को नगर के ईशन नदी पुल पर लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। सफाईकर्मी रोजाना कूड़े के ढेर में आग लगाकर वहां के माहौल को दूषित कर रहे हैं। हालांकि पुल से रोजाना आला अधिकारियों का आवागमन भी रहता है लेकिन उसके बावजूद भी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में नगरपालिका के ईओ बुद्धि प्रकाश के सख्त निर्देश हैं कर्मचारी अगर कूड़ा जलाता है तो उस पर व सुपरवाइजर पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी राशि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.