गया, फरवरी 11 -- शहर के हरिदास सेमनरी ऑडिटोरियम में बुधवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मेयर गणेश पासवान ने किया। मेयर ने कहा कि सफाईकर्मी निगम के असली योद्धा हैं। उनकी मेहनत से ही गया नगर निगम ने स्वच्छता में बिहार में प्रथम और देश में 27वां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह के स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया और लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार को उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के निर्देश पर लोक स्वच्छता पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जो कैंप लगाया है वह बहुत ही सराहनीय पहल है। इस तरह के कैंप बीच-बीच में आयोजित होते रहना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को फाइलेरिया से बचाव के लिए अभियान के दौरान दिये जाने वाली दवा का सेवन जरूर करने की सलाह दी, जिस...