कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी इलाके के बरई बंधवा गांव में तैनात सफाई कर्मचारी ने मनमानी की हद कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह नियमित तरीके से सफाई करने नहीं आता है। इसकी वजह से गांव में जगह-जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...