लखीमपुरखीरी, जुलाई 4 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान में ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को फूलबेहड़ के श्रीनगर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक भवनों में सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण में 17 कर्मचारियों की टीम में किरन देवी अनुपस्थिति मिली। उनका वेतन रोका गया। सचिवालय में संचालित जन सेवा केंद्र पंचायत सहायक ने अब तक मात्र आठ ही जन्म-मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण, आनलाइन खसरा -खतौनी दी। संबंधित पंचायत सहायक को नोटिस जारी की गई। तेंदुआ के जनसेवा केंद्र का काम शून्य होने पर पंचायत सहायक को नोटिस जारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.