बेगुसराय, जनवरी 7 -- बीहट। अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सफाईकर्मियों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वुधवार को शुरू हुआ। प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभा भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सूखे कचरे की छंटाई तथा गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने की तकनीकि की जानकारी दी जायेगी, ताकि ठोस व तरल कचरे का सही तरीके से प्रबंधन हो सके और कचरे का सदुपयोग भी किया जा सके। मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद, स्वच्छता पर्यवेक्षक हर्ष कुमार, सविता कुमारी, गोविंद कुमार, प्रवीण कुमार समेत सफाईकर्मी , प्रशिक्षण देने वाले एनजीओ तथा आईटीसी मुंगेर के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.