मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की जिला संयोजक जटाशंकर यादव की अध्यक्षता में पीडब्लूडी परिसर में हुई बैठक में संगठन का नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की गयी। कहा गया कि बीते तीन वर्षों से चुनाव नहीं कराया जा रहा है। इससे कुछ लोग लंबे समय से पद पर जमे हुए है। यह संगठन के सिद्धांतों के विपरीत है। संगठन का चुनाव तत्काल कराया जाए। बैठक में राम नरेश शर्मा, बबलू खान, राज कुमार यादव, सुरेश यादव, जगदीश सिंह खरवार, मिथिलेश तिवारी, बबलू लाल, राकेश सिंह, दातू नाथ, बचाउ, मुन्ना लाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...