भागलपुर, जनवरी 21 -- यात्री निवास सुल्तानगंज परिसर में नप सुल्तानगंज की ओर से मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी को गति प्रदान करने के लिए एवं क्षमता संवर्धन के लिए सफाईकर्मियों, जमादार एवं चालक को प्रशिक्षित करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में सभी सफाई कर्मियों को घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्रोत पर पृथककरण, कचरा प्रसंस्करण, सफाई मित्र सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...