पलामू, दिसम्बर 30 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड की प्रमुख नीतू सिंह व बीडीओ रणवीर कुमार ने मंगलवार को सफाईकर्मियों के बीच कंबल वितरण किया। प्रमुख ने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों पर कोई ध्यान नहीं देता है। समाज में सफाई का जिम्मा इनके ही कंधों पर है। उनकी समस्याओं को देखते हुए संबंधित परिवार के बीच जाकर कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए समाज के सभी सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करने की जरूरत है। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के जरूरतमंदों को चिह्नित कर सरकार की ओर से आवंटित कंबल उनके घर पर पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...