वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में काशी को सबसे बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। अफसर सफाई कर्मियों की डिजिटल अटेंडेंस पर निर्भर न रहें। मौके पर जाकर सफाईकर्मियों की भौतिक उपस्थिति जांचें। यदि कोई अनुपस्थित है तो उससे व्यक्तिगत संपर्क कर उसका कारण समझें। रविवार को सर्किट हाउस में पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से ही पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था इसलिए काशी की स्वच्छता मिसाल होनी चाहिए। काशी की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर विकास मंत्री समेत महापौर अशोक कुमार तिवारी, पार्षदों और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया। पार्षदों के साथ संवाद में एके शर्मा ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.