मुंगेर, फरवरी 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। कुशल युवा कार्यक्रम धरहरा के तहत जून और जुलाई बैच के विद्यार्थियों का फाइनल परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुअनि अरूण कुमार मौजूद थे। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान एलएफ अंकित कुमार, अभिजीत कुमार और पलक प्रिया कुमारी ने बताया कि प्रत्येक बैच में 30-30 विद्यार्थी शामिल थे। जून बैच में करण ने प्रथम, रौशन ने द्वितीय और इंद्रजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जुलाई बैच में राजू प्रथम, सागर द्वितीय और अपर्णा तृतीय स्थान पर रहीं। अतिथियों ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.