मुंगेर, मई 5 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि स्थानीय दौलतपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में दिवंगत दारोगा सह सत्संगी मोहनलाल मंडल की 11वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। वहीं संतमत सत्संग का भी आयोजन कर पुण्य आत्मा को याद किया गया। सत्संगियों ने सत्संग, प्रवचन, भजन, रामायण पाठ, संतवाणी पाठ, आरती गान एवं सामूहिक भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का संचालन संतमत सत्संग के जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने किया। मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामी संतोष बाबा थे। उन्होंने कहा कि दिवंगत मोहनलाल मंडल सच्चे अर्थों में कर्मयोगी थे। पुलिस की नौकरी में दारोगा पद पर रहते हुए भी महर्षि संतसेवी जी महाराज से दीक्षा ली थी और महान कर्मयोगी सत्संगी बने थे। उन्होंने कहा कि सत्संग करने से भक्तों को अर्थ, काम और मोक्ष सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। कई योजन तक पहाड़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.