आगरा, दिसम्बर 15 -- तीर्थ नगरी सोरों में सफला एकादशी के दिन श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा लगाई। श्रद्धालु ने समूह में भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंदिरों के दर्शन किए। समाज सेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद वितरण किया। सोमवार की सुबह ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय व भक्त हरपिदी किनारे स्थित वराह मंदिर पर एकत्र हुए। वराह मंदिर से समूह में पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। हजारों भक्तों ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित सर्यूकुंड मंदिर, सीतारामजी मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, मां चौरासी घंटा वाली माता मंदिर, बाछरू महाराज मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद सीता रसोई, प्रेमजी की बगीची ममता देवी भवन, सिंगल वाले महाराज, करुआ देव महाराज, बनखंडेश्वर महादेव, भागीरथ गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.