अमरोहा, दिसम्बर 16 -- मंडी धनौरा। नगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में सफला एकादशी पर भव्य श्रृंगार कर लखदाता श्याम सरकार की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। भजन गायक दीपक शर्मा ने भजन गायन कर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। कीर्तन के बाद श्याम बाबा को अर्पण कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस दौरान विशाल कौशिक, नरेंद्र अग्रवाल, हर्ष, गौरव, नमन, सौरभ शर्मा, विपिन अग्रवाल, मीनू शर्मा, काजल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.