बरेली, सितम्बर 15 -- अवन्ती बाई लोधी परिवार और युवा लोधी सभा की ओर से रविवार को अर्बन हाट सभागार में 'लोधी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने कहा कि आज के दौर में सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को मल्टी टास्किंग बनना होगा। बीएल वर्मा ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को व्यवहार कुशल होना चाहिए। आसान कोर्स ना चुनकर साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें, क्योंकि हमारे समाज ने हमेशा कठिन परिश्रम कर अपना मार्ग प्रशस्त किया है और अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही मेयर डॉ उमेश गौतम और मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा को बरेली रत्न सम्मान से सम्मानित किया गयाRs.। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में 300 मेधावी विद्यार्थियों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.