देवघर, मार्च 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर स्थित श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। समापन के अवसर पर मंगलवार को प्रभु श्री श्याम के दरबार में भक्तों के जोत धोक से कार्यक्रम प्रारंभ हुई और दोपहर में बाबा को सवामणि का भोग अर्पण किया गया। इस दौरान जिन भक्तों द्वारा बाबा के दरबार में सवामणी का प्रसाद करवाया गया था ,उन्होंने भी भोग अर्पण किया। इस दौरान शहरवासियों व बाबा के प्रेमियों सवामणी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय फागुन मेले का समापन हुआ। वहीं श्री श्याम कीर्तन मंडल के अध्यक्ष एवं मंत्री ने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंडल के सदस्य एवं विभिन्न संस्थाओं एवं खासकर प्रशासन व सभी श्री श्याम प्रेमियों का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.