रांची, दिसम्बर 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना की पुलिस अब केवल कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तक सीमित नहीं रहकर समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। युवाओं को भटकाव से दूर रखकर सही दिशा देने और उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मुरहू थाना द्वारा एक प्रेरणादायी पहल की गई। इसी क्रम में गुरुवार को मुरहू थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। लगभग 70 विद्यार्थियों ने लिया सेमिनार में भाग: सेमिनार में करीब 70 मैट्रिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्...