लोहरदगा, दिसम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।अच्छे संस्कार मेहनत और राष्ट्र के प्रति आघात प्रेम जीवन को सफल और सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती है। उक्त बातें सीआरपीएफ से पिछले महीने सेवानिवृत हुए आईजी वीरेंद्र कुमार टोप्पो ने कहीं। रविवार देर शाम वह अपने परिजनों के साथ आर्य समाज के झारखंड में बड़े केंद्र गुरुकुल शांति आश्रम यज्ञशाला में ब्रह्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। उन्होंने ब्रह्मचारियों का आह्वान किया कि जीवन में मेहनत से मुकाम हासिल करें। शॉर्टकट का रास्ता कभी नहीं अपनाएं। राष्ट्र के प्रति सदैव तत्पर रहे। कठिन परिश्रम से कभी पीछे न हटें। पूर्व आईजी ने अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर खेल के मैदान की उपलब्धियां के बारे में ब्रह्मचारियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारे जोरी गांव से हम सभी खाली पर दौड़ते हुए...