गढ़वा, फरवरी 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य राष्ट्र समृद्ध राष्ट्र थीम पर आधारित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र की ओर से कराया गया। जिला मुख्यालय स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, ग़ढ़वा बीडीओ कुमार नरेन्द्र नारायण व लेखापाल चार्ल्स बोदरा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा सफलता के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। आप सभी लगातार प्रयास करें। आपका प्रयास बेकार नहीं जाएगा। हार जीत लगा रहता है। उससे निराश न हो आगे मंजिल और भी है जो आपका इंतजार कर रहा है। वहीं नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी सह लेखापाल चार्ल्स ने बताया कि विकसित भारत के तहत एक दिवसीय प्रतियोगित...