रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के अंग्रेजी अध्ययन विभाग द्वारा शुक्रवार को विशेष प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता झारखंड जगुआर के पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे उपस्थित थे। व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व निर्माण और जीवन प्रबंधन के गुर सिखाना था। आईजी अनूप बिरथरे ने सिविल सेवा परीक्षा के अपने सफर, संघर्षों और चुनौतियों को साझा करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग सरल नहीं होता, लेकिन नियमित अभ्यास, सटीक समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से किसी भी ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास ही किसी भी करियर की ठोस नींव होते हैं। शारीरिक सुदृढ़ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.