दरभंगा, मार्च 8 -- जाले। प्रखंड के नगरडीह गांव की पार्वती देवी जीविका से जुड़ी कम्युनिटी मोबिलाइजर हैं। लगभग 15 बीघे में खेती करती हैं। खेतीबाड़ी में खासकर इनकी ओर से 'प्राकृतिक खेती में नवाचार चर्चा का विषय बना रहता है। इनकी 'पोषण वाटिका की खूब तारीफ होती है। इनकी पोषण वाटिका को देखने के लिए कई किसान नगरडीह आते हैं। खेती-बाड़ी की बदौलत इन परिवार की आय काफी अच्छी है। इनके दो पुत्र हैं। एक डेंटल की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा नीट की तैयारी कर रहा है। उनकी प्रगतिशील सोच एवं प्राकृतिक खेती में नवाचार की सफलता को देखते हुए इस वर्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ओर से आयोजित किसान मेला में इन्हें प्रगतिशील किसान का पुरस्कार दिया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर, पूजा कुमारी एवं जीविका बीपीएम देवदत्त आदि के सहयोग से वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.