बोकारो, फरवरी 14 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। होली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी में मेरिटोरियस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक के सुपुत्र मुकेश कांत व प्राचार्य सिस्टर कमला पॉल ने संयुक्त रूप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के नर्सरी से दशम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और प्रतिभा के लिए मोमेंट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ख्य अतिथि मुकेश कांत ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठोर परिश्रम, लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने का सशक्त साधन है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व ...