देवघर, फरवरी 9 -- जसीडीह। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप से बीमार एक यात्री को आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवीपुर थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी कमल कुमार राय गुजरात की एक सूता बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था। बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसके मित्रों ने परिजनों को सूचना देकर उसे दानापुर स्टेशन तक पहुंचाया, जहां परिजनों ने उसे अपने साथ ले लिया। बताया जाता है कि परिजनों उसे लेकर बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से जसीडीह आ रहे थे। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ कर्मियों ने तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.