फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाईदूज के त्योहार पर सफर के लिए रोडवेज की बसें कम पड़ गयींं। ऐसे में बहनो को गन्तव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक थी। बसें कम थीं। अड्डे पर पहुंचते ही बस फुल हो रही थी। सीट पकड़ने के लिए बच्चों को खिड़की से चढ़ाया जा रहा था। धक्का मुक्की भी होती रही। हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं, एटा, इटावा, बरेली के रूट पर सबसे ज्यादा यात्री सफर के लिए निकले। सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ थी। जैसे ही बसअड्डे पर बस पहुंचती थी वैसे ही सीट पकड़ने के लिए यात्री दौड़ पड़ते थे। जान जोखिम में डालकर बच्चों को भी खिड़की से सीट पकड़ने के लिए चढ़ाया जा रहा था। पांचालघाट पर जो जाम लगा था इस कारण गंगापार से आने वाली बसें देर से आयीं जिस कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसके चलते बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.