सासाराम, जनवरी 8 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज प्रखंड के विभिन्न जगहों से आधे दर्जन लोगों का दल उमराह के पवित्र यात्रा मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। सफर में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बख्शी जौहर अली के अलावे उनकी पत्नी रेहाना बख्शी, व्यवसायी आरिज असगर मदनी, लायबा खातून, हाजी मंजूर हुसैन, सैरा बानो आदि शामिल हैं। सभी उमराह के बाद 25 जनवरी को लौटेंगे। रवाना होने से पूर्व जमा मस्जिद में सामूहिक दुआएं मांगी गई। इस दौरान देश दुनिया की उन्नति व शांति की कामना की गई। लोगों ने सफर उमराह पर जाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी व सकुशल वापसी की कामना की। मौके पर वरीय कांग्रेस नेता हाजी गुलाम मुस्तफा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, हाजी इसरार, इमरान आमिर, मो. शहनवाज, शाह आलम, मो. इमरान, मो. अनवर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...