मुंगेर, दिसम्बर 31 -- मुंगेर । गुजरता साल वर्ष 2025 कई दर्दनाक हादसों के लिए भी याद रहेगा। विगत 13 मई 2025 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदह गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सगे भाई बहन की डूबने से हुई मौत की घटना वर्ष 2025 का सबसे दर्दनाक हादसा रहा। दरअसल सीताकुंड कल्याणचक निवासी संजय यादव के घर गोसाई पूजन को लेकर परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने बरदह घाट गए थे। जहां गंगा स्नान के दौरान परिवार के 5 लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों के सहयोग से मां रेणु देवी और मंझली पुऋी मांडवी कुमारी को तो बचा लिया गया। लेकिन दो भाई और एक बहन क्रमश: अमन राज, हर्ष राज और शालू कुमारी की गंगा के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। हृदयविदारक इस घटना के बाद समूचे टोला में 2 दिन तक चूल्हा नहीं जला था। इसके अलावा जिले भर में डूबने की कई अन्य घट...