पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा की पलामू यूनिट ने नव वर्ष की शुरुआत शहीद रंगकर्मी सफदर हाशमी की शहादत और उनके रचनात्मक मूल्यों को स्मरण करते हुए संकल्प सभा के साथ की। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सफदर हाशमी ने सांस्कृतिक हमलों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी। उपेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान दौर में सांस्कृतिक हमला और भी तेज हुआ है, ऐसे में सफदर को याद करने का अर्थ है, इस हमले के विरुद्ध संघर्ष को और धार देना। हाशमी शहादत सप्ताह समारोह दूसरे दिन कचहरी परिसर में नुक्कड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल दास नीरज द्वारा रचित गीत इसीलिए तो नगर-नगर बदनाम हो गए मेरे आंसू के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद एक के बाद एक जनवादी ...