पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा की पलामू यूनिट ने सफदर हाशमी शहादत सप्ताह के चौथे दिन रेड़मा स्थित कार्यालय में विचारगोष्ठी किया। मिशन समृद्धि की शीला श्रीवास्तव एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में सफदर हाशमी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। विषय प्रवेश कराते हुए प्रेम प्रकाश ने सफदर हाशमी के व्यक्तित्व के केंद्र में स्थापित मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि सफदर हाशमी ऐसे शहीद रंगकर्मी थे, जिनके कृतित्व में समाज की समस्याएं भी हैं और उनके समाधान की दिशा भी। वे मानव-मानव के बीच एकता, समानता और शांति का संदेश देते हुए साक्षरता और शिक्षा आंदोलन को मजबूती प्रदान करते रहे। शीला श्रीवास्तव ने कहा कि रंगकर्म की दुनिया में नु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.