नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सफदरजंग अस्पताल के पास ऊबड़-खाबड़ रिंग रोड को अस्थायी रूप से ठीक करा दिया गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 30 जनवरी शुक्रवार के अंक में 'जर्जर सड़कों और गड्ढों से सांसत में वाहन चालक' शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे दुरुस्त कराया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी में हॉटमिक्स प्लांट बंद होते हैं। सर्दी कम होने पर प्लांट चलते ही जर्जर हिस्से को रोड़ी व तारकोल के मिश्रण (बिटुमिन) से स्थायी रूप से ठीक करा दिया जाएगा। बता दें कि सफदरजंग अस्पताल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सड़क का एक हिस्सा उधड़ा होने के कारण दुर्घटना का डर भी बना हुआ था। पड़ताल में लोगों की स...