हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की बिजली कटौती गुरुवार को भी जारी रही। लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह दस बजे से देर शाम चार बजे तक गौलापार, टीपीनगर और धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान यहां मौजूद ट्यूबवेल नहीं चलने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...