महोबा, जनवरी 3 -- महोबा। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। प्राांतीय सदस्य इंदिरा पुरवार ने कहा कि बुंदेलखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है मगर यहां वीरांगनाओं ने भी देश भक्ति को लेकर रणक्षेत्र में जौहर दिखाएं है। शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अध्यक्षता कर रही पूर्व प्रधानाचार्य निर्मला खरे ने कहा कि रानी दुर्गावती की जयंती 5 अक्टूबर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी तक सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरुक करने का काम किया जा रहा है। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाए। महिलाएं आत्म निर्भर बनकर समाज में अपनी पहचान...