बदायूं, जनवरी 27 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय सप्ताह लागू कराने की मांग को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। जिसके चलते ग्राहक लेन देन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया और पांच दिवसीय सप्ताह लागू करने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि ये मांग काफी समय से लंबित चली आ रही है।कई बार मांग पूरी करने को लेकर आश्वासन मिला, लेकिन फिर भी मांग अधूरी है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इधर बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते लोग दिन लेन देन नहीं कर पा रहे हैं। बीसी पर लोगों की कैश निकासी के लिए भीड़ है।लल्ला बाबू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.